"चीजें खुद से नहीं बदलतीं। हम उन्हें बदलते हैं। लोकतंत्र केवल इस कारण जीवित है कि हम उसे आकार देते हैं।"
क्या हमारे लोकतंत्र में कोई कमी है?
लोकतंत्र हमारी सरकार की शैली है । और हमारे जीवन का आचरण भी । हम अपने मन की बात कहने के, स्वतंत्र रूप से अपने कार्यों को करने के, और अपने जीवन को आकार देने के आदी हैं। लोकतंत्र का मतलब सिर्फ वोट देना नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी में पाया जाता है - जब भी और जहां भी लोग एक साथ रहते हैं । लेकिन हमारी दुनिया अव्यवस्थित है। अलोकतांत्रिक ताकतें बढ़ रही हैं, जनहित की तुलना में आर्थिक हितों को प्राथमिकता दी जा रही है, और हमारे समय के महत्वपूर्ण मुद्दे असंबोधित हैं । इसका समाधान खोजना अब लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ी चुनौती है और इस प्रकार हम सभी के लिए भी।
सभी गैर-मतदाताओं के लिए बुरी खबर: लोकतंत्र से आप मुक्त नहीं हो सकते।
डिजाइन के माध्यम से क्या किया जा सकता है?
डिजाइन शब्द सुनते ही कई लोग फैशन, फर्नीचर, या सुंदर चीजों के बारे में सोचते हैं। लेकिन सौन्दर्यपरक डिज़ाइन या सौंदर्यीकरण डिजाइन की क्षमता का मात्र एक हिस्सा है। बल्कि, डिजाइन की विशेषता इस बात में है की हम इसके द्वारा परिस्थितियों पर सवाल उठा सकें, भविष्य की ओर सोच परख सकें और मामलों में परिवर्तन ला सकें। और आज हमें इनकी आवश्यकता पहले से भी अधिक है । डिजाइन कई सामाजिक मुद्दों पर सकारात्मक योगदान दे सकता है। उदाहरण के तौर पर, पुन: प्रयोज्य उत्पादों और संसाधन-कुशल समाधानों की रचना करना और इसके अतिरिक्त, हमारी एकजुटता को मजबूत करने वाली लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की रचना करना। अंतत: हमारे जीवन को बेहतर बनाना।
और इसका मुझसे क्या संबंध है?
लोकतंत्र को हल्के में नहीं लिया जा सकता। यह समाज की भागीदारी पर पनपता है। परंतु इसका यह भी अर्थ है कि लोकतंत्र तभी काम करता है जब बुहत सारे लोग भाग लें और सक्रिय हो जाएं। और ठीक यही हम चाहते हैं। हम एक आंदोलन की शुरुआत करना चाहते हैं! एक ऐसी आंदोलन जिसमें हम अपने समय की समस्याओं और चुनौतियों के बारे में सतर्क होकर लोकतंत्र में भाग लेते हैं। एक आंदोलन जिसमें हम अपने सह-अस्तित्व को उग्र और रचनात्मक आकार देते हैं। और जिसमें हम स्वयं अपने लोकतंत्र के निर्माता हैं।
लोकतंत्र हमारे द्वार पर व्यक्त होता है। कभी कबाब की दुकान पर, तो कभी नाई के यहाँ, और कभी फुटबॉल स्टेडियम में । और समय-समय पर राजनीति में भी।
आओ मिलकर एक नई एकता का निर्माण करें।
हमें निश्चित रूप से बेहतर जीवन के लिए और चीजों की आवश्यकता नहीं है। लगातार नए उत्पादों की रचना करना हमें एक दूसरे के करीब नहीं लाता है। इसके बजाय, हम ऐसे स्थलों का निर्माण करना चाहते हैं जहाँ विभिन्न लोग मिल सकें। इसे हम वातावरण कहते हैं। लोकतंत्र केवल संसदों और विश्वविद्यालयों में ही नहीं, बल्कि हमारे दैनिक जीवन में भी साथ रहता है। जितना अधिक हम मिलते हैं, आदान-प्रदान करते हैं और अपने जीवन को एक-दूसरे के साथ साझा करते हैं, उतनी ही आसानी से रहने लायक दुनिया की एक सामान्य तस्वीर बनती है। डिजाइन को अब ऐसे वातावरण बनाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
यदि हम एक बेहतर भविष्य में जीना चाहते हैं, तो हमें पहले उसकी एक छवि बनानी होगी।
अच्छे समाधानों के लिए अच्छी समस्याओं की आवश्यकता होती है।
"सब कुछ किसी न किसी तरह से बेहतर हो जाना चाहिए"। क्योंकि हम वर्तमान की समस्याओं में इतने व्यस्त हैं, हमें अक्सर अपने इच्छित भविष्य का स्पष्ट विचार नहीं होता है। फिर भी एक लक्ष्य को ध्यान में रखना जरूरी है। इसलिए हमें एक साथ रहने के सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में डिजाइन के साधनों के साथ दृष्टि और आदर्शलोक विकसित करना शुरू करना होगा, जैसे कि आवास, गतिशीलता, स्वास्थ्य, जलवायु, शिक्षा, मीडिया, ऊर्जा या उपभोग के क्षेत्रों में। यदि हमारे मन में भविष्य की सकारात्मक छवियां हों, तभी हम आत्मविश्वास और स्फूर्ति से उस भविष्य तक पहुंच सकते हैं।
यहीं से शुरुआत होती है।
कोई यह नहीं कह रहा है कि जो हमारे सामने हैं वह आसान काम हैं। हम एक व्यापक परिवर्तन में हैं जिसमें हमें सीखना होगा उन सभी चीजों से दूर रहना जिनसे वैश्विक मानवता और आने वाली पीढ़ियों पर नकारात्मक परिणाम हो सकता है। इसके लिए मात्र सुधार की नहीं, बल्कि एक क्रांति की आवश्यकता है। फ्रैंकफर्ट राइन-मैन क्षेत्र अक्सर ऐसे व्यापक सामाजिक परिवर्तनों में मिसाल कायम करता है। माइन्ज़ से योहनेस गुटेनबर्ग द्वारा मुद्रण तकनीक का आविष्कार, डार्मस्टाद में जर्मन वर्कबुण्ड द्वारा नविन कला (Art Nouveau) सुधार आंदोलन और "न्यू फ्रैंकफर्ट" ऐसे कई उदहारण हैं जिनसे स्पष्ट होता है कि यह क्षेत्र रचनात्मक आंदोलनों और सामाजिक उथल-पुथ का आरंभस्थल है।
हमारा सहअस्तित्व डिजाइन पर निर्भर है। यह इसलिए कि लोकतंत्र कभी स्पष्ट या आसानी से समझ में आनेवाली बात नहीं है।
"Design for Democracy. Atmospheres for a better life" के साथ, फ्रैंकफर्ट ऍम मैन और राइन-मैन क्षेत्र 2026 में "World Design Capital" की उपाधि के लिए आवेदन कर रहे हैं।
"मॉन्ट्रियल, कनाडा में स्थित विश्व डिजाइन संगठन (World Design Organization™) एक गैर-सरकारी संगठन है जिसके 40 से अधिक देशों में 170 से अधिक सदस्य हैं। सन 1957 से, जब पहले इसे अंतर्राष्ट्रीय औद्योगिक डिजाइन सोसायटी परिषद (International Council of Societies of Industrial Design) के नाम से जाना जाता था, इस संघठन ने ऐसे डिज़ाइनो को बढ़ावा दिया है जो लोगों की ज़रूरतों और आकांक्षाओं को प्रभावी ढंग से पूर्ण करता है। हर दूसरे वर्ष यह उन शहरों को वर्ल्ड डिज़ाइन कैपिटल® (World Design Capital®) की उपाधि प्रदान करता है जिन्होंने डिज़ाइन के प्रभावी उपयोग से सांस्कृतिक, आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय विकास को बढ़ावा दिया है। इस उपाधि के पश्चात शहरी विकास में सर्वोत्तम कार्य के प्रदर्शन का साल भर का कार्यक्रम शुरू होता है। "
"यह आवेदन फ्रैंकफर्ट शहर द्वारा उसके संस्कृति और विज्ञान विभाग के तत्वावधान में प्रायोजित है। इस में सहयोग कर रहे हैं राइन-मैन क्षेत्र के अन्य शहर, ज़िल्ले और नगरपालिकाएं तथा हेस्सेन राज्य। यह Werkbundakademie Darmstadt e.V. की एक पहल है और Kulturfonds Frankfurt RheinMain का समर्थन भी प्राप्त है। हमारा लक्ष्य है नागरिकों, छात्रों, रचनात्मक पेशेवरों, वैज्ञानिकों, वास्तुकारों और डिजाइनरों के साथ काम करना ताकि इससे सामाजिक, शहरी और सांस्कृतिक विकास के लिए डिजाइन विचारों को बढ़ावा मिले और इस प्रकार हमारे क्षेत्र में सतत डिजाइन को मज़बूती मिले। "
"वास्तविक परिवर्तन के लिए किसी के नेतृत्व की आवश्यकता नहीं है। यह बहुत अधिक महत्वपूर्ण है कि हर कोई आगे बढ़े।"
Design for Democracy आगे बढ़ रहा है।
हम इस उपाधि के लिए आवेदन इसलिए नहीं कर रहे हैं ताकि हम अपने आप को इससे सजा सके। बल्कि इसलिए की हम इस आवेदन के द्वारा अपने एक बेहतर जीवन और स्वतंत्र सोच की लोकतांत्रिक संस्कृति की आंदोलन को संगठित करने का अवसर चाहते हैं। इसके माध्यम से हम लोगों को साथ लाना चाहते हैं और एक बेहतर जीवन की आशावाद को बाँटना चाहते हैं, न केवल अपने लिए, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी।